32.1 C
Rudrapur
Wednesday, May 6, 2026

पेंचक सिलाट प्रतियोगिता: आरएएन पब्लिक स्कूल ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप”

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर – जीडी गोयनका स्कूल, रुद्रपुर में 5वीं जिला स्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता का आयोजन पेंचक सिलाट एसोसिएशन उधम सिंह नगर के तत्वावधान में भव्य रूप से किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व मेयर रामपाल सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने पेंचक सिलाट खेल की सराहना करते हुए कहा कि यह मार्शल आर्ट तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और युवाओं के बीच आत्मरक्षा एवं शारीरिक फिटनेस के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में जीडी गोयनका स्कूल रुद्रपुर के निदेशक सन्नी, पूर्व प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष अनिल चौहान, कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के पूर्व खेल अधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरेंद्र मिश्रा तथा छात्र नेता चेतन मंगत उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा आयोजन की सराहना की। पेंचक सिलाट एसोसिएशन उधम सिंह नगर के सचिव आयुष चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में काशीपुर, गदरपुर, नानकमत्ता, बाजपुर, रुद्रपुर, किच्छा एवं जसपुर क्षेत्र के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आगामी 7वीं उत्तराखंड राज्य पेंचक सिलाट चैंपियनशिप 2026, जो कि देहरादून में आयोजित की जाएगी, में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए आरएएन पब्लिक स्कूल, डिबडिबा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। पाथसीकर इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा, जबकि मॉम्स प्राइड स्कूल ने तृतीय स्थान हासिल किया।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर