32.1 C
Rudrapur
Wednesday, May 6, 2026

Uttrakhand: हिमाद्री आइस रिंक बना खेल सशक्तिकरण का प्रतीक, एक साल पूरा होने पर भव्य आयोजन

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट देहरादून। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज स्थित हिमाद्री आइस रिंक के जीर्णोद्धार को एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर आइस हॉकी मैच सहित कई खेल गतिविधियों का आयोजन हुआ, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड आइस हॉकी टीम की नई जर्सी और आइस स्पोर्ट्स से जुड़ी एक पुस्तिका का विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयासरत है, जिससे प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि “आइस ब्रेकिंग मूवमेंट” एक साल में सफल पहल बन चुका है। हिमाद्री आइस रिंक अब केवल एक ढांचा नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों को साकार करने का मंच बन गया है। उन्होंने बताया कि बीते एक वर्ष में हजारों बच्चों ने यहां आइस स्पोर्ट्स सीखे और अपने करियर को नई दिशा दी।

उन्होंने कहा कि जो आइस रिंक पहले उपेक्षा का शिकार था, वह अब प्रदेश की खेल शक्ति का प्रतीक बन गया है। इस सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत, प्रशिक्षकों के समर्पण और सरकार की खेलोन्मुख नीतियों को जाता है।

इस अवसर पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक आशीष चौहान, अपर निदेशक अजय अग्रवाल और कॉलेज के प्राचार्य राजेश मंमगाई सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर