24.1 C
Rudrapur
Thursday, May 7, 2026

रुद्रपुर श्री खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

अवश्य पढ़ें

प्रदीप अग्रवाल अध्यक्ष हरिप्रसाद महामंत्री और कोषाध्यक्ष बने प्रवीण गोयल, फूलमाला पहनकर किया स्वागत

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। श्री खाटू श्याम मंदिर, गल्ला मंडी रुद्रपुर के ट्रस्टियों द्वारा नई कमेटी का निर्वाचन अत्यंत गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। मंदिर परिसर में आयोजित इस प्रक्रिया में श्रद्धालुओं एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया।

निर्वाचन में अध्यक्ष पद पर प्रदीप अग्रवाल, महामंत्री पद पर हरि प्रकाश अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष पद पर प्रवीण कुमार गोयल को निर्वाचित किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के चयन पर मंदिर परिसर में हर्ष का माहौल देखने को मिला तथा सभी ने एक-दूसरे को बधाई देकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रमोद मित्तल एडवोकेट विशेष रूप से मंदिर पहुंचे और नवनिर्वाचित कमेटी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि श्री खाटू श्याम मंदिर आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन हेतु आते हैं। नई कमेटी निश्चित रूप से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेगी तथा मंदिर की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी।

प्रमोद मित्तल एडवोकेट ने आगे कहा कि मंदिर केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और जनसेवा का भी प्रमुख माध्यम है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम मंदिर से जुड़े धार्मिक आयोजनों, भंडारों, सेवा कार्यों एवं समाज हित के कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावशाली ढंग से आगे बढ़ाएगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भी नवनिर्वाचित कमेटी को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। समस्त उपस्थितजनों ने मंदिर की उन्नति एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे मंदिर की गरिमा, परंपराओं और व्यवस्थाओं को बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर स्वागत करने वालों में हरवीर चौधरी, सुसमा अग्रवाल, विजय अग्रवाल, अशोक मित्तल, राधे श्याम अग्रवाल, राजेश श्याम पुरीया, कैलाश अग्रवाल, अमित वंशल, नरेन्द्र वंशल, मुकेश गोयल, जय भगवान जैन, डॉ रामजी मौर्या, रामकिसन शर्मा, अंकित अग्रवाल आदि लोग शमिल थे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर