परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप,समय से नहीं मिला आक्सीजन
रुद्रपुर जिला अस्पताल में बच्चे की डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत हो गई।जिसपर उसके परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। जानकारी के मुताबिक सिंह कॉलोनी रुद्रपुर निवासी ज्योति पांडे पत्नी सौरव मिश्रा को बीते दिवस जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां देर रात उसने एक बच्चे को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है इस दौरान वहां कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं था और ना ही ऑक्सीजन की सुविधा थी। ऐसे में महिला की हालत बिगड़ती चली गई और डॉक्टर की गैर मौजूदगी में जिला अस्पताल के स्टाफ की लापरवाही से उसकी मौत हो गई। उनका कहना था की जिला अस्पताल की लापरवाही से यह हादसा हुआ है जिसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। सूचना मिलने पर समाजसेवी संजय ठुकराल मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया । उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल होने के बावजूद यहां डॉक्टरों का अभाव है और ऑक्सीजन भी उपलब्ध नहीं है ऐसे में एक निरपराध महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।


