35.4 C
Rudrapur
Saturday, May 9, 2026

सुजन मंडल को राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी में नई जिम्मेदारी मिली

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,शक्तिफार्म। क्षेत्र के युवा समाजसेवी और हिंदुत्व विचारधारा से जुड़े सक्रिय चेहरे सुजन मंडल को राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन में उत्तराखंड युवा विंग का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। संगठन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार यह जिम्मेदारी 25 अप्रैल 2026 से प्रभावी मानी गई है। नियुक्ति की खबर सामने आते ही समर्थकों और र्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया। सोशल मीडिया और दूरभाष पर बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी रहा। नियुक्ति के बाद शक्तिफार्म पहुंचे सुजन मंडल ने अपने संबोधन में हिंदुत्व, सनातन संस्कृति और राष्ट्रवाद को लेकर आक्रामक तेवर दिखाए। सुजन मंडल ने कहा कि अब हिंदू समाज अपनी आस्था, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह जागरूक हो चुका है और किसी भी प्रकार की सांस्कृतिक या धार्मिक चुनौती को सहन नहीं करेगा।

उन्होंने युवाओं से संगठित होकर सामाजिक जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने लव जिहाद, गौहत्या, अवैध धर्मांतरण और जमीनों पर अवैध कब्जों जैसे मुद्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन विषयों पर युवाओं को लोकतांत्रिक और कानूनी दायरे में रहकर आवाज उठानी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि “सनातन धर्म केवल एक आस्था नहीं बल्कि भारत की आत्मा है। जो शक्तियां हिंदू समाज को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं, उन्हें समाज की एकजुटता से जवाब दिया जाएगा।’’ सुजन मंडल ने युवाओं से नशे, अपराध और सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि संगठन गांव-गांव जाकर हिंदू समाज को संगठित करने का कार्य करेगा। आने वाले समय में उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान, धार्मिक कार्यक्रम और युवा सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि समाज संगठित और जागरूक रहेगा तो सनातन संस्कृति को कोई भी ताकत कमजोर नहीं कर सकती। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया कि सुजन मंडल लंबे समय से सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ और सक्रियता को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस दौरान क्षेत्र के कई युवाओं और समर्थकों ने उनका स्वागत किया और कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा हिंदुत्व और समाज सेवा से जुड़े कार्यों को नई गति मिलेगी। बधाई देने वालों में सुधीर सूर्यवंशी, अंकित पवार, जयदेव शाह, कमलेश पांडे, उत्तम वाला, प्रेम नारायण, अरुण डोभाल, सुधीर भट्ट, प्रेम राठौड़, गोविन्द तालुकदार, रवि मजूमदार और उत्तम राय समेत कई लोग शामिल रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर