न्यूज प्रिन्ट,रूद्रपुर। जो रविन्द्रनगर, किच्छा बाईपास रोड पर स्थित लेक पैराडाईज झील तक पहुंची जहां कलश में जल धारण कर महिलायें बैंड बाजे की धुन में नृत्य करते और भजन कीर्तन करती हुई वापस आयोजन स्थल पर पहुंची जहां वैदिक मंत्रें के बीच कलश स्थापित किये गये। आज सायं 8 बजे अधिवास होगा। 10 मई को प्रातः 6 बजे से अखण्ड महानाम संकीर्तन व दोपहर 12 बजे से भंडारा प्रारम्भ होगा। महानाम संकीर्तन करने आई कीर्तन मंडलियों में जय राधे सम्प्रदाय कोलकाता, ओम शांति सम्प्रदाय दिनेशपुर, जय जगन्नाथ सम्प्रदाय उड़ीसा, राधा रमन सम्प्रदाय दिल्ली, श्यामा सम्प्रदाय जगतपुरा व राधारानी सम्प्रदाय कीर्तन मंडलियां शामिल हैं। 11 व 12 मई को अखण्ड महानाम संकीर्तन व भंडारा जारी रहेगा। 13 मई को प्रातः‘ कार्यक्रम का समापन एवं तुलसी पूजा की जायेगी। कलश यात्र में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, संजीव नन्दी, बृजेन मंडल, रमेन विश्वास, तरूण मंडल, राजू कुमार, रवि सरकार, सहित आयोजन समिति के हीरा मंडल, विपुल गाईन, चन्दन देवनाथ, सुकुमार वैद्य, सरजीत मंडल, अभिताभ मल्लिक, संजय हाल्दार, विवेक महलदार, कार्तिक मंडल, विष्णु, प्रकाश अधिकारी, उर्मिला, मंजू, सरस्वती, मधू, पायल, अंजली, पुष्पा, राधा, गायत्री, संजना, पार्वती, संगीता सहित सैकड़ों की संख्या में महिलायें व अन्य श्रद्धालु शामिल थे।
रूद्रपुर में राधा कृष्ण महानाम यज्ञ सभा द्वारा कलश यात्रा और अखण्ड संकीर्तन का आयोजन


