32.1 C
Rudrapur
Tuesday, May 12, 2026

RUDRAPUR: श्री अग्रवाल सभा का नवनिर्मित भवन लोकार्पित, समाज में एकता और सेवा की नई मिसाल

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर। रुद्रपुर में श्री अग्रवाल सभा रुद्रपुर के नवनिर्मित भव्य भवन का लोकार्पण शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं मुख्य अतिथि श्री विजय कुमार गर्ग द्वारा विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर शहर के सम्मानित अग्रबन्धुओं, समाजसेवियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, सामाजिक एकता और भाईचारे से परिपूर्ण रहा।

कार्यक्रम में सभा के अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता, महापौर विकास शर्मा, भाजपा नेता एवं एडवोकेट प्रमोद मित्तल, विधायक शिव अरोड़ा, महेश मित्तल, रणवीर गुप्ता युवा संगठन के अध्यक्ष ओम अग्रवाल, महामंत्री अनुज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मुकुल मित्तल, रवि अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, बलराम अग्रवाल, गजानंद बंसल, ताराचंद अग्रवाल, विजय भूषण गर्ग, नितिन अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, राजकुमार बिंदल, मनोज गर्ग, पवन अग्रवाल, महिला समिति की अध्यक्ष ऊषा अग्रवाल, महामंत्री शालिनी गोयल, कोषाध्यक्ष सपना मित्तल, रणवीर गुप्ता, दीपिका मित्तल, प्रिय गर्ग, पूजा मित्तल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि विजय कुमार गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि अग्रवाल सभा रुद्रपुर द्वारा निर्मित यह भवन समाज की एकता, संगठन और सेवा भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की मजबूती उसके संगठन और सामूहिक प्रयासों से होती है तथा यह भवन आने वाले वर्षों में सामाजिक, सांस्कृतिक और जनहित के कार्यों का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने सभा के सभी पदाधिकारियों एवं सहयोगियों को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर प्रमोद मित्तल ने कहा कि यह नवीन भवन केवल ईंट और पत्थरों से बनी संरचना नहीं, बल्कि समाज की वर्षों पुरानी एकता, सहयोग और सामाजिक समर्पण का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस भवन के माध्यम से समाज को नई ऊर्जा मिलेगी तथा युवा पीढ़ी सामाजिक मूल्यों और संस्कारों से जुड़ने के लिए प्रेरित होगी।

वहीं विकास शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि अग्रवाल समाज सदैव सेवा, सहयोग और सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने कहा कि यह नवनिर्मित भवन समाज के लोगों को एक मंच पर जोड़ने के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को नई दिशा देने का कार्य करेगा।

शिव अरोड़ा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की प्रगति शिक्षा, संगठन और आपसी सहयोग से ही संभव है। उन्होंने कहा कि श्री अग्रवाल सभा रुद्रपुर द्वारा निर्मित यह भवन समाजहित में एक सराहनीय पहल है, जो आने वाले समय में सामाजिक गतिविधियों एवं जनसेवा के कार्यों को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

कार्यक्रम का संचालन श्री अमित जैन ने किया तथा अध्यक्षता श्री अर्जुन गुप्ता ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि सभा का उद्देश्य समाज को संगठित करना और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाना है। उन्होंने भवन निर्माण में सहयोग देने वाले सभी समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह भवन आने वाले समय में समाजहित के अनेक कार्यों का केंद्र बनेगा।

अंत में श्री अर्जुन गुप्ता ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, समाजसेवियों एवं उपस्थित जनसमूह का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण एवं समाज की उन्नति के संकल्प के साथ हुआ।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर