26.1 C
Rudrapur
Tuesday, May 12, 2026

Rudrapur: कृष्णा इंटर कॉलेज के राजा सागर ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड मेडल

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट रुद्रपुर। कृष्णा इंटर कॉलेज, रुद्रपुर के छात्र राजा सागर ने अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए “3rd इंटर-स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026” में स्वर्ण पदक (Gold Medal) हासिल किया है। इस उपलब्धि से स्कूल और क्षेत्र में खुशी की लहर है। किंग्स हाइट इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता के 45kg भार वर्ग में राजा सागर ने कड़े मुकाबलों के बीच शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मैच में अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने राजा की इस जीत पर उन्हें बधाई दी है। स्कूल प्रबंधन ने कहा, “हमें अपने छात्र की मेहनत और लगन पर गर्व है। राजा ने न केवल स्कूल का नाम रोशन किया है, बल्कि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा पेश की है।” विद्यालय ने राजा सागर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर