39.4 C
Rudrapur
Wednesday, May 13, 2026

Rudrapur : हर साल की तरह, इस बार भी R.A.N. पब्लिक स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिंट रुद्रपुर । CBSE द्वारा आज घोषित किए गए x।। के परिणामों में R.A.N. पब्लिक स्कूल के छात्रों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। कक्षा 12वीं के छात्र शोभितअग्रवाल तथा संपदा तिवारी 97.2.% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रखर अग्रवाल ने 97% अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहा तथा अंशिका अग्रवाल 96.6 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 12 की औसत अंक प्रतिशतता 82% रही, जो पूरे क्षेत्र में एक शानदार उपलब्धि है।

जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, छात्रों और उनके अभिभावकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में छात्र और उनके माता-पिता शुभकामनाओं और मिठाइयों के साथ विद्यालय पहुंच गए। विद्यालय का माहौल उल्लास और गर्व से भर गया।

परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का वातावरण बन गया। बड़ी संख्या में छात्र एवं अभिभावक मिठाइयों और शुभकामनाओं के साथ विद्यालय पहुंचे। विद्यालय का माहौल गर्व और उल्लास से सराबोर हो गया।

विद्यालय के चेयरमैन विंग कमांडर एच. के. राय, निदेशक श्री मोहित राय, प्रशासिका श्रीमती निधि राय एवं प्रधानाचार्या श्रीमती मुक्ता शर्मा ने सभी छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई दी।

उन्होंने अपने संदेश में कहा:

“यह उत्कृष्ट परिणाम हमारे शिक्षकों की अथक मेहनत, अभिभावकों के सतत सहयोग और छात्रों की समर्पित मेहनत का संयुक्त प्रतिफल है। हमें अपने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर अत्यंत गर्व है और हमें विश्वास है कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे।”

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर