39.4 C
Rudrapur
Wednesday, May 13, 2026

रेनबो पब्लिक स्कूल के 12वीं का परीक्षाफल अधिकतम शत प्रतिशत अंको के साथ शत प्रतिशत रहा

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिंट रुद्रपुर ।आज दिं० 13.05.2026 को सी.बी.एस.ई की 12वीं कक्षा का परीक्षाफल घोषित किया गया जिसमे रेनबो पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। कला वर्ग में विद्यालय की छात्रा वर्षा रानी ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कनक पाल ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा परख नेगी 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान वर्ग में कुमार वैभव ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। भूमिका शर्मा ने 95. 4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा आदित्य श्रीवास्तव ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वाणिज्य वर्ग में विद्यालय के छात्र विधान नागपाल ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, कोमल पुनिया ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और अनमोल अनेजा ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।विद्यार्थियो द्वारा विभिन्न विषयो मे निम्न अधिकतम अंक प्राप्त किये। अंग्रेजी मे कुमार वैभव ने अधिकतम 98 अंक प्राप्त किये। हिन्दी में सारिका खरायत ने अधिकतम 95 अंक प्राप्त किये। रसायन विज्ञान मे कुमार वैभव ने अधिकतम 95 अंक प्राप्त किये। आदित्य श्रीवास्तव एवं मुदित जैन ने शारीरिक विज्ञान में अधिकतम 95 अंक प्राप्त किये। जीव विज्ञान में कुमार वैभव ने 96 अंक प्राप्त किये।

ईंफोरमेशन टेक्नोलोजी में कल्याणी सिंह ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किये। पेटिंग मे भूमिका शर्मा, आदित्य श्रीवास्तव, अंजलि प्रजापति, अनुज शर्मा, महक पावा, पायल नायक, प्रियांशी भण्डारी, हर्ष अग्रवाल, कनिष्का बिष्ट, खुशी मलहौत्रा, अनमोल मिश्रा, हर्षिता, नेहा, ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किये। योगा में भूमिका, आदित्य श्रीीवास्तव, अंजलि प्रजापति, अनुज शर्मा ने अधिकतम 100 में से 100 अंक प्राप्त किये। गणित में अक्षत सिंह ने अधिकतम 95 अंक प्राप्त किये। भौतिक विज्ञान में भूमिका शर्मा एवं कुमार वैभाव ने अधिकतम 90 अंक प्राप्त किये। इतिहास मे वर्षा रानी ने अधिकतम 100 में से 100 अंक प्राप्त किये। भूगोल मे वर्षा रानी ने अधिकतम 98 अंक प्राप्त किये। अर्थशास्त्र में वर्षा रानी ने अधिकतम 99 अंक प्राप्त किये। और एकाउन्टैन्सी में विधान नागपाल ने अधिकतम 98 अंक प्राप्त किये। बिजनेस स्टडीज़ मे कोमल एवं अनमोल मिश्रा ने अधिकतम 95 अंक प्राप्त किये।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार अग्रवाल ने परीक्षाफल पर हर्ष प्रकट किया और अध्यापकों, अभिभावकों तथा बच्चों को बधाई दी। विद्यालय के प्रबन्धक श्री संजीव कुमार तथा प्रबन्धन समिति की सदस्या श्रीमती गीतांजलि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उप-प्रधानाचार्य मिस स्मिता पाठक ने बच्चों के अथक परिश्रम को ही सफलता का मंत्र बताया एवं समस्त अध्यापक-अध्यापिकाओं ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए बच्चों को बधाई दी।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर