32.1 C
Rudrapur
Friday, May 15, 2026

Rudrapur: होली चाइल्ड स्कूल का 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शानदार, कई विद्यार्थियों ने हासिल किए 90 प्रतिशत से अधिक अंक

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। Holy Child School ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में एक बार फिर उत्कृष्ट परिणाम दर्ज करते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न संकायों में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया।

विद्यालय में कॉमर्स वर्ग की छात्रा अदिति और छात्र श्रेष्ठ राज बत्रा ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कला वर्ग की छात्रा अनन्या सक्सेना ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर कला वर्ग की गोरिका चाँदना रहीं, जिन्होंने 95.6 प्रतिशत अंक हासिल किए।

विद्यालय में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में खुशी गुप्ता, अनिष्का कोली, जगीषा बत्रा, नवजोत कौर, रूमाइजा परवेज, याना बिस्वास, चहक सुखीजा, अनुरीत कौर सहित कई छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

इस वर्ष विद्यालय की विशेष उपलब्धि 17 विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करना रहा। पेंटिंग विषय में कई विद्यार्थियों ने 100 में 100 अंक हासिल किए, जबकि इतिहास विषय में गोरिका चाँदना ने पूर्णांक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि दर्ज की।

विद्यालय के संरक्षक योगराज बत्रा, चेयरमैन आर. के. बत्रा, सचिव विकास बत्रा, एमडी पूजा बत्रा, विनय बत्रा, प्रधानाध्यापक मिंटू दुबे, उप प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार जोशी तथा मंजू अधिकारी ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर