36.1 C
Rudrapur
Saturday, May 16, 2026

डॉ. सुशीला तिवारी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारने की उठी मांग

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट हल्द्वानी। डॉ. सुशीला तिवारी जी की पुण्यतिथि पर शनिवार को डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए नमन किया।

वक्ताओं ने कहा कि डॉ. सुशीला तिवारी जी का जीवन सेवा, समर्पण और मानवता की मिसाल रहा है। उनकी स्मृति में स्थापित डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय आज कुमाऊं का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल बन चुका है, जहां प्रतिदिन हजारों मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले लोगों के लिए यह अस्पताल जीवनदायिनी भूमिका निभा रहा है।

जिला प्रवक्ता हरेंद्र क्वीरा ने कहा कि जिस उद्देश्य से इस अस्पताल की स्थापना की गई थी, उसे और मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में विफल साबित हो रही है और मरीजों को आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

समाजसेवी हेमंत पाल आर्य ने कहा कि सरकार को अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार कर आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए, ताकि दूर-दराज़ से आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने डॉ. सुशीला तिवारी जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए जनसेवा और मानव कल्याण के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर हरेंद्र क्वीरा, हेमंत पाल आर्य, अंकित पाल, विद्या क्वीरा, राहुल साह, सुमित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर