36.1 C
Rudrapur
Saturday, May 16, 2026

Rudrapur: जेसीज पब्लिक स्कूल में ‘1 मिलियन फाउंडर्स-इनोवेशन इन एक्शन’ सत्र, छात्रों को नवाचार के लिए किया प्रेरित

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। जेसीज पब्लिक स्कूल में ‘1 मिलियन फाउंडर्स-इनोवेशन इन एक्शन’ विषय पर प्रेरणादायक सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में उद्यमिता, नवाचार और व्यावहारिक समस्या समाधान की सोच विकसित करना था। यह आयोजन ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को ध्यान में रखते हुए किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विकसित भारत लीडर पीएमओ, कॉनसैट ओराही की ग्लोबल डायरेक्टर स्ट्रेटेजी एंड ग्रोथ तथा गूगल फॉर एजुकेशन की रणनीतिक साझेदार प्रियंका शर्मा मौजूद रहीं। उन्होंने मीडिया, शिक्षा, तकनीक और स्टार्टअप से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और नवाचार अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कॉनसैट ओराही की बिजनेस डेवलपमेंट प्रतिनिधि अनन्या भारद्वाज ने ‘1 मिलियन फाउंडर्स’ पहल की जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान विद्यार्थियों को कम उम्र से ही उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए तैयार कर रहा है।

सत्र के दौरान टेक लीड शोएब खान, गूगल एआई प्रोग्राम्स लीड श्वेता नैन और पार्टनरशिप्स हेड मयंक शर्मा ने भी विद्यार्थियों के सवालों के जवाब दिए और तकनीक एवं नवाचार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

विद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों को वैश्विक सोच और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ाने में सहायक हैं। उन्होंने इसे विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर महत्वपूर्ण पहल बताया।

विद्यालय प्रशासन ने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए भविष्य में भी ऐसे प्रेरक और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय निदेशक ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर