36.1 C
Rudrapur
Saturday, May 16, 2026

Rudrapur: रिंग रोड पर हादसे में टुकटुक चालक संतोष की मौत, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे विधायक शिव अरोरा

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। रिंग रोड के पास कार और टुकटुक की भिड़ंत में बागवाला झील निवासी टुकटुक चालक संतोष की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया।

घटना के बाद रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर पंचनामा भरने एवं पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने के निर्देश दिए।

विधायक शिव अरोरा ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि संतोष एक गरीब परिवार से था और टुकटुक चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। इस दुखद घटना से परिवार पर बड़ा संकट आ गया है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। साथ ही आरटीओ के माध्यम से सड़क दुर्घटना मुआवजा दिलाने की कार्रवाई भी कराई जाएगी।

इस दौरान ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार, विपिन कुमार, राघव पाल और सुरजीत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर