36.1 C
Rudrapur
Saturday, May 16, 2026

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 मई को बंद रहेंगे शक्तिफार्म के मेडिकल स्टोर

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट शक्तिफार्म। ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में शक्तिफार्म केमिस्ट एसोसिएशन ने 20 मई को क्षेत्र के सभी मेडिकल स्टोर बंद रखने का निर्णय लिया है। यह फैसला ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर आयोजित बैठक में लिया गया।

बैठक में दवा व्यापारियों ने ऑनलाइन दवा कंपनियों के बढ़ते प्रभाव और स्थानीय मेडिकल स्टोर संचालकों के सामने उत्पन्न हो रही समस्याओं पर चर्चा की। एसोसिएशन के अध्यक्ष कृपा सिंधु हीरा ने कहा कि ऑनलाइन कंपनियां भारी छूट देकर बाजार को प्रभावित कर रही हैं, जिससे छोटे और मध्यम स्तर के मेडिकल स्टोर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि स्थानीय मेडिकल स्टोर वर्षों से लोगों को दवाएं और स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं, लेकिन अब कॉर्पोरेट कंपनियों की नीतियों के कारण उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से नकली और बिना उचित जांच के दवाओं की बिक्री पर भी चिंता जताई और सरकार से सख्त निगरानी की मांग की।

एसोसिएशन के संरक्षक नरेश अरोड़ा ने बताया कि 20 मई को शक्तिफार्म क्षेत्र के सभी मेडिकल स्टोर पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि दवा व्यापारी एकजुट होकर अपने अधिकारों और व्यापार की सुरक्षा के लिए आवाज उठाएंगे।

बैठक में अनंत मंडल, पंकज मंडल, संजय सिंह, अजय बागला, प्रवीर कुमार सहित कई दवा व्यापारी और पदाधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर