28.5 C
Rudrapur
Friday, July 10, 2026

भारत विकास परिषद् रूद्रपुर शाखा द्वारा पंच दिवसीय बाल संस्कार शिविर सम्पन्न

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,रूद्रपुर। भारत विकास परिषद् रूद्रपुर शाखा द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर में 11 मई 2026 से आयोजित पंच दिवसीय “बाल संस्कार शिविर” उत्साह, संस्कार एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों के साथ सम्पन्न हुआ। शिविर का उद्देश्य बच्चों में राष्ट्रभक्ति, स्वास्थ्य जागरूकता, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास का विकास करना रहा। शिविर के प्रत्येक दिवस का शुभारम्भ स्वामी विवेकानन्द एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। बच्चों द्वारा “वन्दे मातरम्” एवं “देश हमें देता है सब कुछ” जैसे देशभक्ति गीतों का सामूहिक गायन भी किया गया।

प्रथम दिवस पर डॉ. अनीता महाजन ने बच्चों को PCOD, ल्यूकोरिया एवं एनीमिया जैसी स्वास्थ्य समस्याओं की जानकारी दी, वहीं 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन से चाँदनी रावत ने बच्चों को शोषण से बचाव एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। आर्ट एंड क्राफ्ट सत्र में माही मैडम ने वेस्ट बोतल डेकोरेशन सिखाया। द्वितीय दिवस पर डाइटीशियन दीप्ति सलूजा ने पौष्टिक आहार, आयरन एवं विटामिन की कमी तथा संतुलित भोजन के महत्व पर जानकारी दी। बच्चों को पत्थरों की सजावट के माध्यम से रचनात्मक गतिविधियों से भी जोड़ा गया। तृतीय दिवस पर काउंसलर वैभव सर ने बच्चों को अपनी प्रतिभा पहचानकर भविष्य निर्माण हेतु प्रेरित किया।

वहीं सौरभ पाल सर एवं सौरभ सर ने पुराने अखबारों से आकर्षक फोटो फ्रेम बनाना सिखाया। चतुर्थ दिवस पर बच्चों ने विभिन्न संस्कारात्मक, शैक्षणिक एवं मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। पंचम दिवस पर आयोजित एनीमिया शिविर में भारत पैथ लैब के सहयोग से 127 बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

शिविर के दौरान शाखा अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष मनोज अरोरा, प्रांतीय संयोजक विष्णु सक्सेना, प्रांतीय कोषाध्यक्ष अमित गंभीर, शाखा सचिव राजेश सलुजा सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। महिला सहभागिता में नीतू अग्रवाल, पारूल गुप्ता, रेखा अरोरा, रीना अग्रवाल, कविता बंसल, प्रियंका अग्रवाल, लवी जैन सहित अनेक मातृशक्ति सदस्यों का सहयोग रहा। शिविर के समापन पर सभी बच्चों को अल्पाहार वितरित किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर