न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ रायबरेली में दिए गए अमर्यादित बयान (गद्दार शब्द का प्रयोग करने) के विरोध में शनिवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा ऊधमसिंह नगर के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त आक्रोश व्यक्त करते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्या और जिलाध्यक्ष रवि रस्तोगी के नेतृत्व में प्रातः 10:00 बजे जिले और मंडल के सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता रुद्रपुर के रामपुरा काली मंदिर पर एकत्र हुए। यहाँ से कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए मोर्चा मुख्यालय तक मार्च निकाला और राहुल गांधी का पुतला फूंक कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्या ने कहा कि, “राहुल गांधी लगातार देश की लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार कर रहे हैं। देश के शीर्ष नेतृत्व को ‘गद्दार’ कहना उनकी हताशा और संस्कारहीन राजनीति का परिचायक है। देश की जनता मोदी जी को चुन चुकी है, जिसे कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। ओबीसी समाज और पूरा देश इस अपमान का जवाब कांग्रेस को पूरी ताकत से देगा।” वहीं ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रवि रस्तोगी ने कहा कि, “देश के सर्वोच्च और लोकप्रिय नेताओं के लिए ऐसी ओछी भाषा का प्रयोग करना राहुल गांधी के मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है।
नरेंद्र मोदी और अमित शाह देश का गौरव हैं, उनका अपमान देश की जनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। राहुल गांधी को अपने इस अमर्यादित आचरण के लिए पूरे देश से तुरंत बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।”पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने “नरेंद्र मोदी जी का अपमान – नहीं सहेगा हिंदुस्तान” और “राहुल गांधी मुर्दाबाद” के गगनभेदी नारे लगाए।
प्रदर्शन में यह रहे मुख्य रूप से मौजूद:इस विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से संतोषचन्द्र, अजय मौर्य, हरजीत राठी, राजेश जायसवाल, सत्यप्रकाश यादव, मीना शर्मा, राजकुमार चौहान, मंडलाध्यक्ष कमलपाल, सोनू राठौर, संजय कुशवाहा, दीपकगिरी, गौरव जायसवाल, भावना गुप्ता, सुंदरम रस्तोगी, उदय ठाकुर, गुरमंत सिंह, महेंद्रपाल गंगवार, संदीप बाजवा, योगेश वर्मा, मानसिंह श्रीवास्तव, मुकेश राठौर एवं भीमसेन सहित भारी संख्या में मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


