29.6 C
Rudrapur
Friday, June 5, 2026

पीसीएस परीक्षा में प्रदेश टॉपर बनीं जसमीत कौर, विधायक बेहड़ ने दी बधाई

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर— पूर्व मंत्री एवं किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने क्षेत्र के सम्मानित समाजसेवी जसवंत सिंह पाहवा जी के निवास पर पहुंचकर उनकी होनहार पुत्री कुमारी जसमीत कौर को उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पी.सी.एस. परीक्षा में पूरे प्रदेश में प्रथम रैंक प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बेहड़ ने जसमीत कौर को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया तथा मिष्ठान खिलाकर उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जसमीत कौर ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर न केवल अपने परिवार का बल्कि सम्पूर्ण रुद्रपुर एवं ऊधमसिंह नगर जनपद का नाम पूरे उत्तराखण्ड में गौरवान्वित किया है।

बेहड़ ने कहा कि आज की बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। जसमीत कौर की यह सफलता प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि जसमीत की उपलब्धि विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए प्रेरणा का एक उज्ज्वल स्रोत है, जो यह संदेश देती है कि समर्पण, अनुशासन और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने जसमीत कौर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता आने वाली पीढ़ियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा भी उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर