spot_img

Rudrapur: रुद्रपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से मामा-भांजे की मौत

अवश्य पढ़ें

spot_img
  1. न्यूज पिन्ट रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में सितारगंज हाईवे पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय रोहित चौहान अपने 46 वर्षीय मामा अक्षय लाल चौहान को रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे। अक्षय लाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के निवासी थे और ट्रेन से अपने घर लौटने वाले थे।दोनों बाइक से सितारगंज हाईवे पर बगवाड़ा मंडी के सामने पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रोहित चौहान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अक्षय लाल गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल अक्षय लाल को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही रुद्रपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना के बाद आरोपी चालक डंपर समेत फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में शोक का माहौल है।
- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर