38.6 C
Rudrapur
Saturday, June 6, 2026

धार्मिक स्थलों में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

अवश्य पढ़ें

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अल्मोड़ा प्रवास के दौरान कुमाऊं के प्रमुख धार्मिक एवं आस्था केंद्रों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने जागेश्वर धाम, कैंची धाम और चितई गोल्ज्यू मंदिर में दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की।अल्मोड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ठुकराल ने सबसे पहले जागेश्वर धाम पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने चितई गोल्ज्यू मंदिर में न्याय के देवता गोल्ज्यू महाराज के दर्शन किए और प्रदेश में न्याय, सद्भाव एवं खुशहाली की प्रार्थना की। वहीं कैंची धाम में बाबा नीम करौली महाराज के चरणों में श्रद्धा अर्पित कर जनकल्याण की कामना की।

इस अवसर पर राजकुमार ठुकराल ने कहा कि उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत देश-दुनिया में विशेष पहचान रखती है। कुमाऊं के ये पवित्र स्थल श्रद्धालुओं की आस्था के प्रमुख केंद्र हैं, जहां पहुंचकर मन को आध्यात्मिक शांति और नई ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पहचान उसकी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक धरोहरों से है। इन धरोहरों का संरक्षण और संवर्धन आवश्यक है ताकि आने वाली पीढ़ियां भी अपनी गौरवशाली विरासत से जुड़ी रह सकें। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल समाज में सकारात्मक सोच, सद्भाव और सेवा की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर