रावतरावत और बेहड ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहा आने वाला समय कांग्रेस का
न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि 4 जून को अल्मोड़ा में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की जनसभा होनी थी। जिसको लेकर कुमायूं से लेकर गढ़वाल तक हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे और उनमें जबरदस्त उत्साह था लेकिन मौसम खराब होने की वजह से राहुल गांधी अल्मोड़ा नहीं पहुंच सके और उन्होंने पंतनगर से ही जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से राहुल गांधी की जनसभा को लेकर जनता में उत्साह और कांग्रेस के प्रति समर्थन देखने को मिला उसको देखकर लगता है कि आना वाले समय कांग्रेस का है। अब प्रत्येक कांग्रेसी अल्मोड़ा में हुई जनसभा का उत्साह और राहुल गांधी का संबोधन गांव गांव तक पहुंचाएं।
पूरे सीएम रावत पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पूर्व सैनिकों के लिए कई योजनाएं चलाई थी लेकिन आज भाजपा सरकार में पूर्व सैनिक दुखी और निराश नजर आ रहे हैं उन्होंने कहा कि अग्नि वीर योजना के कारण पूरे सैनिक और वर्तमान सैनिक संतुष्ट नहीं है उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार आती है तो अग्निवीर योजना को समाप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पैरामिलिट्री फोर्स का दायित्व बढ़ गया है लेकिन उनकी सुविधाएं भाजपा ने कम कर दी हैं इसके लिए कल्याण कोष बनाया जाना चाहिए। रावत ने कहा कि कांग्रेस सरकार में नजूल नीति लागू की गई थी लेकिन भाजपा ने इसे खत्म कर दिया जिससे आज आम जनता परेशान है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। तराई फूलों का गुलदस्ता होता था लेकिन भाजपा ने इस गुलदस्ते को उजाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि बंगाली समुदाय के युवाओं के भविष्य के साथ भी भाजपा ने खिलवाड़ किया है और छात्रवृत्ति रोक दी है। वही श्रमिक अधिकार के साथ भी भाजपा खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर 2027 विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस लें। विधायक तिलक राज बेहड ने कहा की मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान हरीश रावत ने फ्री होल्ड की नीति लागू की थी जिसमें अलग-अलग वर्गीकरण किया था लेकिन भाजपा सरकार ने इस नीति को पलट दिया। नाम मात्र के पट्टे बांटकर भाजपा ने झूठी वाह वाही लूट रही है। अतिक्रमण के नाम पर जनता को उजाड़ा जा रहा है जिसे अब जनता भली-भांति समझ गई है कि भाजपा लोगों का विकास नहीं विनाश कर रही है।
पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी, मोहनखेड़ा, संजय जुनेजा, डॉ अजय सिंह, हरीश बावरा, साजिद खान, परिमल राय, विक्रमजीत सिंह, मोनिका ढाली, आशीष बाला, मोहन कुमार, फरमान सिद्दीकी, उमर अली ,सोहेल खान ,राजेंद्र मिश्रा, विजय पुजारा, कमल चुघ, आदि लोग मौजूद रहे
न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। खबर व विज्ञापन के लिए संम्पर्क करें 9837611839


