34.9 C
Rudrapur
Saturday, June 13, 2026

‘गुरमति ज्ञान समर कैंप 2026’ का गरिमामयी समापन; बच्चों को सिख इतिहास और समृद्ध विरासत से कराया गया अवगत

अवश्य पढ़ें

रुद्रपुर। यूनाइटेड सिख यूथ*, , ‘खालसा परिवार रुद्रपुर’, ‘भाई मरदाना जी गुरमत संगीत एकेडमी’ और ‘रुद्रपुर’ के संयुक्त तत्वावधान में ‘गुरमत ज्ञान समर कैंप 2026’ (Gurmat Gyan Summer Camp 2026) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कैंप के आयोजन में ‘गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, गोल मार्केट, रुद्रपुर’ इसके अध्यक्ष सरदार जोगिंदर सिंह एवं रक्षपाल सिंह जी एवं अन्य आदरणीय समिति सदस्य द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया। यह समर कैंप ‘श्री गुरु नानक हायर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर’ के परिसर में आयोजित किया गया था।

इस कैंप के दौरान बच्चों को अपनी समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के लिए गुरमुखी, गुरबाणी, सिखों की पारंपरिक युद्ध कला ‘गतका’, दस्तार (पगड़ी) सजाने का प्रशिक्षण, सिख इतिहास और सिख रहित मर्यादा के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण विषयों की व्यापक शिक्षा और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

कैंप के समापन जो के दिनांक 13 जून 2026, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आवास विकास रूद्रपुर, के अवसर पर बच्चों ने अत्यंत सुंदर प्रतिभाग किया जिसमें उन्होंने गुरबाणी शबद कीर्तन, कविता, कविशरी, लेक्चर एवं अरदास और हुकमनामा समेत स्वयं तैयारी करके प्रस्तुत किया। भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं की अटूट श्रद्धा, लगन और उत्साह को देखते हुए उन्हें विशेष ‘प्रशंसा पत्र’ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर आयोजकों ने महान गुरुवाणी “विदिया वीचारी तां परउपकारी” (अर्थात सच्ची शिक्षा वही है जो परोपकार की भावना जगाए) का उल्लेख करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि गुरु साहिब बच्चों को गुरमत (गुरु के मार्ग) पर चलने की शक्ति और जीवन में ‘चढ़दी कला’ (सदैव उच्च मनोबल और प्रगति) का आशीर्वाद प्रदान करें।

विशेष रूप से 18 बच्चों ने सिख धर्म के एक अहम संस्कार दस्तारबंदी के तहत दस्तार सजाई।

पूरे कम्प के दौरान लगभग 800 बच्चों ने लगभग 70 गाँव से प्रतिभाग किया।
इस पूरे कैंप के दौरान 100 से अधिक सेवादारों और अध्यापकों ने अपनी सेवाएं दी।
इस कैंप को रुद्रपुर, किच्छा और नजदीक इलाकों के विभिन्न गुरुद्वारों और अन्य गणमान्य लोगोंके द्वारा भरपूर सहयोग दिया गया।
विशेष रूप से दिल्ली पब्लिक स्कूल से सुरजीत सिंह ग्रोवर जी के द्वारा बच्चों को लाने के लिए अधिकतर बसों से सेवा की गई। इसके अलावा गुरुद्वारा नानकपुरी टांडा और गुरुद्वारा श्री गुरु हरगोबिंद सर नवाबगंज से विशेष सहयोग आए।

इस गरिमामयी अवसर पर यूनाइटेड सिख यूथ के अध्यक्ष करनैल सिंह, कैंप प्रभारी प्रितपाल सिंह और समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों और उनके अभिभावकों का इस समर कैंप को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

कैंप के दौरान यूनाइटेड सिख यूथ, भाई मरदाना जी गुरमत संगीत एकेडमी, एवं खालसा परिवार के सेवादार मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर