40.9 C
Rudrapur
Monday, June 15, 2026

लखनऊ से लौटे वोविनाम खिलाड़ियों-प्रशिक्षकों को सांसद अजय भट्ट ने किया सम्मानित

अवश्य पढ़ें

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना में शामिल करने की मांग

न्यूज प्रिन्ट,रूद्रपुर, ऊधम सिंह नगर। वोविनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा ख्वाजा मोइनुद्दीन भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय वियतनामी मास्टर्स टेक्निकल ट्रेनिंग सेमिनार में प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे उत्तराखंड के सभी प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों को सांसद अजय भट्ट ने अपने आवास पर सम्मानित किया।

सेमिनार के दौरान आयोजित मास्टर्स प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मास्टर्स वर्ग में विक्रम कुमार और हिमा भट्ट ने स्वर्ण पदक, क्षितिज सिंह और गुलशन कुमार ने रजत पदक तथा खुशबू जोशी, गुरप्रीत कौर और रूनू शर्मा ने कांस्य पदक अपने नाम किए।

इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने कहा, “वोविनाम जैसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मार्शल आर्ट खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करते हैं। लखनऊ में वियतनामी मास्टर्स से प्रशिक्षण लेकर लौटे हमारे खिलाड़ी और मास्टर्स प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने राज्य का मान बढ़ाया है। उत्तराखंड सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। हम खेल निदेशालय से बात कर वोविनाम खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग दिलाएंगे।”

सेमिनार के दौरान वोविनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री प्रवीण गर्ग, महासचिव श्री शंकर महाबले, चेयरमैन डॉ. विष्णु सहाय, वियतनामी मास्टर्स हुइन्ह खाक गुयेन, मास्टर फाम एवं उत्तराखंड के प्रमुख पदाधिकारी रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मिले। रक्षा मंत्री ने सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं दीं। इस दौरान रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा, “खिलाड़ियों को उत्कृष्ट कोचिंग, विश्व स्तरीय सुविधाओं और अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी के अवसरों तक पहुँच प्राप्त होनी चाहिए।

समापन समारोह में वोविनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री प्रवीण गर्ग, महासचिव श्री शंकर महाबले, चेयरमैन डॉ. विष्णु सहाय, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार डॉ. दिनेश शर्मा, एमएलसी उत्तर प्रदेश पवन सिंह चौहान, मुकेश शर्मा, भाजपा नेता एवं कालरी एसोसिएशन ऑफ यूपी के अध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह एवं वियतनामी मास्टर्स द्वारा सभी खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को डिप्लोमा एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर वोविनाम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष ऋषिपाल भारती ने कहा, “लखनऊ में हुआ यह अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर हमारे खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। वियतनामी मास्टर्स से मिली नई तकनीकों से उत्तराखंड के खिलाड़ी नई ऊंचाइयों तक पहुंच पाएंगे। वोविनाम खेल वर्ष 2009 में वियतनाम में आयोजित तीसरे एशियाई इंडोर गेम्स एवं वर्ष 2016 में 5वें एशियाई बीच गेम्स में सम्मिलित रहा है। इसे ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (O.C.A.) द्वारा पूर्ण मान्यता प्राप्त है तथा ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड द्वारा ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में भी शामिल किया जा चुका है।”

सांसद अजय भट्ट के समक्ष एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने राज्य स्तरीय विशेष प्रशिक्षण शिविर के आयोजन एवं खेल महाकुंभ, मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना में वोविनाम खेल को सम्मिलित किए जाने की मांग की। मांग में कहा गया कि अगस्त माह में जम्मू एवं कश्मीर में आयोजित होने वाली 15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप-2026 से पूर्व उत्तराखंड खेल निदेशालय, देहरादून के माध्यम से 15 दिवसीय राज्य स्तरीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कराया जाए, जिससे राज्य के दुर्गम क्षेत्रों की प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।

महासचिव विनोद लखेरा ने कहा, “उत्तराखंड राज्य में वोविनाम खेल को सरकारी योजनाओं में शामिल किए जाने से खिलाड़ियों को काफी मदद होगी और प्रदेश में खेल संस्कृति और सुदृढ़ होगी।”

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव विनोद लखेरा, टेक्निकल डायरेक्टर देवेंद्र रावत, केदार दत्त, हिमा भट्ट, गंगा मेहरा, रूनू शर्मा, क्षितिज सिंह, गुलशन कुमार, खुशबू जोशी, किशोर सिंह, राहुल शर्मा, सहित अन्य प्रशिक्षक, खिलाड़ी एवं अभिभावक मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर