न्यूज प्रिन्ट,खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने तीन दिवसीय खटीमा प्रवास के दौरान सोमवार को लोहियाहेड हेलीपैड पर स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन से जुड़े मामलों में लापरवाही न बरती जाए तथा समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। जनसुनवाई के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना हो गए।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा राज्य मंत्री अनिल कपूर डब्बू, किशन सिंह किन्ना, मोहिनी पोखरिया, गम्भीर सिंह धामी, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी, भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


