43.1 C
Rudrapur
Saturday, June 20, 2026

Rudrapur: संदीप दानू की स्मृति में सेवा क्रांति वेलफेयर ट्रस्ट तत्वावधान में रक्तदान शिविर, 41 यूनिट रक्त संग्रहित

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट, रुद्रपुर। स्वर्गीय संदीप दानू की प्रथम पुण्यतिथि पर युवा शक्ति समिति (पहाड़गंज) एवं सेवा क्रांति वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं, समाजसेवियों और क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 41 यूनिट रक्तदान किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित रक्तदान करने और इस जनसेवा अभियान से जुड़ने की अपील की।

शिविर में रक्तदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। रक्तदान करने वाले सभी लोगों को आयोजकों की ओर से सम्मानित भी किया गया। आयोजन को सफल बनाने में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने सक्रिय सहयोग दिया।

युवा शक्ति समिति के संस्थापक हरपाल सिंह उर्फ लकी और सेवा क्रांति वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक रामवीर यादव ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय संदीप दानू की स्मृति में आयोजित यह शिविर समाजसेवा और मानव कल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का एक प्रयास है।

शिविर को सफल बनाने में विक्की सिंह एवं उनकी टीम, विजय मौर्य, मोहन रावत, कुलदीप चंद, पंकज दानू तथा पार्षद नूरुद्दीन सहित कई लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प दोहराया।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर