Khatima: सावन महोत्सव की धूम, थारू संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ ब्लॉक सभागार

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट, खटीमा। विकासखंड खटीमा स्थित ब्लॉक सभागार में रविवार को वन्या थारू उत्थान समिति के तत्वावधान में सावन महोत्सव 2026 का भव्य एवं सांस्कृतिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर थारू समुदाय की लोक संस्कृति, समृद्ध परंपराओं और कला की मनमोहक झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने थारू लोक परंपराओं पर आधारित पारंपरिक नृत्य और लोकगीतों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों की सांस्कृतिक गूंज और शानदार प्रस्तुति से पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार के राज्यमंत्री, पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रणजीत सिंह नामधारी ने शिरकत की। वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद खटीमा के चेयरमैन रमेश चंद्र जोशी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व सांसद प्रतिनिधि रविंद्र सिंह राणा,रनदीप पोखरिया कार्यकारणी सदस्य भाजपा,रहे। कार्यक्रम के दौरान समाज व क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रविंद्र सिंह राना और समिति के अध्यक्ष बंटी राना ने कहा कि ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य थारू समाज की समृद्ध विरासत, लोक परंपराओं और कला को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का एक सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी हरिओम सिंह राना, मंजीत सिंह राना, ग्राम प्रधान सबौरा सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर