44.9 C
Rudrapur
Saturday, June 27, 2026

कबीर जयंती पर चतुर्थ सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां पूरी, 7 जोड़ों का होगा विवाह

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर। संत शिरोमणि कबीर साहब की जयंती के अवसर पर 29 जून को रम्पुरा स्थित श्री दुर्गा मंदिर चौराहे पर आयोजित होने वाले चतुर्थ सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। रविवार को दुर्गा मंदिर रम्पुरा में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई और विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि कोली समाज एवं सर्व समाज के सहयोग से आयोजित इस सामूहिक विवाह समारोह में सात निर्धन कन्याओं का विवाह वैदिक रीति रिवाज से संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से प्रत्येक वर्ष आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का सामूहिक विवाह कराया जाता है और इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि विवाह समारोह श्री दुर्गा मंदिर के सामने स्थित प्रांगण में आयोजित होगा। विवाह से पूर्व रम्पुरा बस्ती में सभी सात दूल्हों की बारात पारंपरिक रीति रिवाज और उत्साह के साथ निकाली जाएगी। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की सभी रस्में संपन्न कराई जाएंगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर नवदंपतियों को आशीर्वाद देने की अपील की। कार्यक्रम संयोजक हिम्मत राम कोली ने बताया कि विवाह समारोह के साथ शिव मंदिर चौरासी घंटा परिसर में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए दान स्वरूप घरेलू उपयोग का आवश्यक सामान भी भेंट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उपहार स्वरूप प्रत्येक जोड़े को वाशिंग मशीन, एलईडी टीवी, साइकिल, बैड, ड्रेसिंग टेबल, कुर्सी मेज, बर्तन सेट, सिलाई मशीन, सीलिंग फैन, वाटर कूलर, प्रेशर कुकर, गद्दे, कपड़े, अलमारी, डिनर सेट सहित अन्य आवश्यक घरेलू सामग्री प्रदान की जाएगी, ताकि वे अपने नए जीवन की शुरुआत सुगमता से कर सकें।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर