:उत्तराखंड सरकार ने जारी की अधिसूचना, महापौर विकास शर्मा, विधायक शिव अरोड़ा सहित भाजपा नेताओं ने दी बधाई
बबलू पाल न्यूज प्रिंट रुद्रपुर। उत्तराखंड सरकार ने रुद्रपुर नगर निगम के लिए आठ नामित पार्षदों की घोषणा कर दी है। शासन के शहरी विकास अनुभाग-03 द्वारा गुरुवार को जारी अधिसूचना के अनुसार राज्यपाल की ओर से उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1959 (उत्तराखंड राज्य में यथाप्रवृत्त) की धारा-6 के तहत इन सदस्यों को नगर निगम रुद्रपुर में नामित पार्षद नियुक्त किया गया है।नामित पार्षदों की घोषणा के साथ ही भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा, विधायक शिव अरोड़ा सहित भाजपा के अनेक जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने सभी नव-नामित पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

सोशल मीडिया पर भी बधाइयों का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।ये बनाए गए नामित पार्षदसंदीप वाल्मीकिनरेश उप्रेतीरंजन राठौरविवेक रावतधर्म कोलीअमित मिश्राजितेंद्र मौर्यसतनाम सिंह ‘पप्पू’भाजपा नेताओं ने कहा कि सभी नामित पार्षद संगठन के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं और उनके अनुभव का लाभ नगर निगम की कार्यप्रणाली तथा जनहित के कार्यों को गति देने में मिलेगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नामित पार्षद शहर के विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था और जनसमस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।भाजपा सरकार के नेतृत्व में रुद्रपुर नगर निगम क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क एवं नाली निर्माण, एलईडी स्ट्रीट लाइट, सौंदर्यीकरण, पार्कों के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर लगातार कार्य किया जा रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि नामित पार्षदों के जुड़ने से नगर निगम की विकास गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी तथा जनता और निगम के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।



