33.9 C
Rudrapur
Saturday, July 25, 2026

महापौर विकास शर्मा ने नामित पार्षदों का किया स्वागत-

अवश्य पढ़ें

जनसेवा और शहर के विकास में निभाएंगे अहम भूमिका

बबलू पाल न्यूज प्रिंट रुद्रपुर। नगर निगम रुद्रपुर के नवनियुक्त नामित पार्षदों का महापौर विकास शर्मा ने अपने आवास पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर सभी नामित पार्षदों को फूल-मालाएं पहनाकर एवं पटका ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। महापौर ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी नामित पार्षद जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे और नगर निगम के विकास कार्यों को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।कार्यक्रम में प्रदेश सरकार द्वारा नामित पार्षद संदीप वाल्मीकि, नरेश उप्रेती, राजन राठौर, विवेक रावत, अमित मिश्रा, जितेंद्र मौर्य एवं सतनाम सिंह ‘पप्पू’ का सम्मान किया गया।

इस दौरान सभी नामित पार्षदों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं महापौर विकास शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा जनता और संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।महापौर विकास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश संगठन ने समर्पित, कर्मठ और लंबे समय से पार्टी के लिए कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं को नगर निगम में नामित पार्षद के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर उनके योगदान का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि ये सभी कार्यकर्ता वर्षों से संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। अब नगर निगम में उनकी भागीदारी से विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी तथा जनसमस्याओं का समाधान अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा।उन्होंने कहा कि नामित पार्षद जनता और वार्डों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ नगर निगम तक पहुंचाएंगे।

शहर और वार्डों के हित में जो भी सुझाव अथवा समस्याएं उनके माध्यम से सामने आएंगी, उनका गंभीरता से संज्ञान लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में भी नामित पार्षद महत्वपूर्ण कड़ी साबित होंगे।महापौर ने कहा कि नगर निगम की पूरी टीम जनप्रतिनिधियों और नामित पार्षदों के सहयोग से शहर के सर्वांगीण विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सामूहिक प्रयासों से रुद्रपुर को स्वच्छ, व्यवस्थित, आधुनिक और उत्तराखंड के अग्रणी शहर के रूप में स्थापित किया जाएगा।महापौर ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी से संगठनात्मक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि नामित पार्षद संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यकर्ताओं में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में एक बार फिर प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने को लेकर उत्साह और विश्वास का माहौल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व, मार्गदर्शन और आशीर्वाद से सभी जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मिलकर रुद्रपुर को विकास के नए आयामों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। शहर के समग्र विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं और जनहित के कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाएगी।इस अवसर पर पार्षद संघ के अध्यक्ष राजेश जगा, भाजपा जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सोनू मुल्तानी, पार्षद बीनू, पवन राणा, नूरुद्दीन, चंद्रसेन चंदा, संतोष गुप्ता, विष्णु, भाजपा नेता कमल पाल, अजय कुमार, रंजीत आजाद, रणवीर विनोद, मुकुल, रोहित बिट्टू वाल्मीकि, सुनील रोहतगी, राजपाल चौधरी, अरुण, वंश सागर, अनमोल, धर्मेंद्र, गोलू चीमा, अजय मलिक, राजेंद्र शर्मा, शिवशंकर, अमन चौधरी, मनीष, आकाश रस्तोगी, सतनाम सिंह, राजेंद्र पाल] प्रमोद शाहनी, कमल पाल, तुषार कोचर, विनय चौधरी, दीपक बाना, धीरज सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर