33.9 C
Rudrapur
Saturday, July 25, 2026

धामी सेना प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की शिष्टाचार भेंट

अवश्य पढ़ें

सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर मुख्यमंत्री का जोर

बबलू पाल न्यूज प्रिंट देहरादून। मुख्यमंत्री आवास में धामी सेना के प्रदेश अध्यक्ष तरुण पंत के नेतृत्व में गढ़वाल मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश के विकास, युवाओं के रोजगार, सामाजिक सरोकारों और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के बाद तरुण पंत ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ हुई वार्ता सकारात्मक और सार्थक रही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने, देवस्थलों के आध्यात्मिक स्वरूप एवं सांस्कृतिक गरिमा को सुरक्षित रखते हुए उनके सौंदर्यीकरण, किसानों के हितों, महिला सशक्तिकरण तथा राज्य के समग्र विकास को लेकर गंभीरता से कार्य कर रहे हैं।तरुण पंत ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धामी सेना के पदाधिकारियों से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यदि किसी पात्र लाभार्थी को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में किसी स्तर पर बाधा या लापरवाही सामने आती है तो ऐसे मामलों की जानकारी तत्काल शासन के संज्ञान में लाई जाए, ताकि समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सैनिकों के परिवारों, खिलाड़ियों तथा युवाओं के कल्याण के प्रति भी बेहद संवेदनशील हैं और इन वर्गों के हितों के लिए सरकार लगातार प्रभावी योजनाओं पर कार्य कर रही है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश के विकास और जनसेवा के कार्यों में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर