34.1 C
Rudrapur
Sunday, July 26, 2026

कारगिल विजय दिवस पर पुलिस लाइन स्थित विजय स्मारक पर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर अदम्य साहस, शौर्य को किया नमन

अवश्य पढ़ें

बबलू पाल न्यूज प्रिंट रुद्रपुर। पुलिस लाइन स्थित अमर जवान विजय स्मारक पर कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर रविवार को आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक शिव अरोरा ने वीर अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन, उन्होंने कहा वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों का बलिदान यह देश कभी भुला नहीं सकता । विधायक अरोरा ने पुष्पांजलि अर्पित कर वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को स्मरण किया और कहा कारगिल युद्ध हमारे सेना के योद्धा की वीर गाथा का प्रतीक है।विधायक बोले कारगिल विजय दिवस भारत के सैन्य इतिहास का गौरवशाली अध्याय है। भारतीय सेना के वीर जवानों ने अत्यंत विषम परिस्थितियों, दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों और प्रतिकूल मौसम के बावजूद अद्वितीय वीरता का परिचय देते हुए दुश्मन के कब्जे से भारतीय चौकियों को मुक्त कराया और तिरंगे की शान को अक्षुण्ण रखा। उनका यह अद्वितीय पराक्रम आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।विधायक शिव अरोरा बोले हमारे सैनिक केवल सीमाओं की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए हर परिस्थिति में अपना सर्वस्व न्योछावर करने को तत्पर रहते हैं। उनका त्याग और समर्पण प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है। हमें उनके बलिदान को केवल स्मरण ही नहीं करना चाहिए, बल्कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का भी संकल्प लेना चाहिए।विधायक ने युवाओं से आह्वान किया गया कि वे वीर सैनिकों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करें तथा देश की एकता और सामाजिक सद्भाव को सुदृढ़ बनाने में अपना योगदान दें।हम सभी नागरिकों को राष्ट्र की सुरक्षा, एकता और अखंडता के प्रति अपनी अटूट निष्ठा व्यक्त करते हुए अमर शहीदों के बलिदान को सदैव स्मरण रखने व राष्ट्र प्रथम की अवधारणा के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर