रुद्रपुर के खिलाड़ियों और युवाओं को मिलेगा बेहतर खेल मंच
बबलू पाल न्यूज प्रिंट रुद्रपुर। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक और बड़ी विकास उपलब्धि सामने आई है। क्षेत्रीय विधायक शिव अरोड़ा के प्रयास रंग लाए हैं और शहर के ऐतिहासिक मोदी मैदान में अत्याधुनिक इंडोर एवं आउटडोर स्टेडियम के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

स्टेडियम निर्माण के लिए 23.32 करोड़ रुपये की लागत को औचित्यपूर्ण पाया गया है। इस महत्वपूर्ण परियोजना से रुद्रपुर में खेल सुविधाओं का विस्तार होने के साथ ही स्थानीय खिलाड़ियों और युवाओं को विभिन्न खेलों में अभ्यास एवं प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध होगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में जनहित से जुड़ी विकास योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने की कवायद जारी है। इसी क्रम में सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में हुई महत्वपूर्ण बैठक में रुद्रपुर के मोदी मैदान में इंडोर एवं आउटडोर स्टेडियम निर्माण से संबंधित प्रस्ताव पर चर्चा की गई।

23.32 करोड़ रुपये की परियोजना को मिली हरी झंडीमुख्यमंत्री घोषणा के तहत मोदी मैदान में इंडोर एवं आउटडोर स्टेडियम का निर्माण प्रस्तावित है। परियोजना के लिए उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। निगम की ऊधमसिंहनगर इकाई की ओर से स्टेडियम निर्माण के लिए 2374.56 लाख रुपये का आगणन तैयार किया गया था। नियोजन विभाग के टीओसी परीक्षण के बाद 2332.05 लाख रुपये यानी करीब 23.32 करोड़ रुपये की धनराशि को औचित्यपूर्ण पाया गया है।8.594 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित होगा स्टेडियमप्रस्तावित स्टेडियम मोदी मैदान की कुल 9.1915 हेक्टेयर भूमि में से करीब 8.594 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। मैदान के दोनों ओर सड़कें होने के कारण यहां खिलाड़ियों और आम लोगों के आवागमन की सुविधा भी बेहतर रहेगी। स्टेडियम को केवल खेल गतिविधियों तक सीमित न रखते हुए सामाजिक, सांस्कृतिक एवं अन्य बड़े आयोजनों के लिए भी उपयोगी बनाया जा सकेगा।फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन सहित कई खेलों को मिलेगा मंचआधुनिक इंडोर और आउटडोर सुविधाओं से रुद्रपुर के युवाओं को फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों के अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इससे स्थानीय खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा और रुद्रपुर को खेल सुविधाओं के क्षेत्र में नई पहचान मिलने की उम्मीद है।विधायक शिव अरोड़ा की पहल से मिली बड़ी सौगातमोदी मैदान में स्टेडियम निर्माण को क्षेत्रीय विधायक शिव अरोड़ा के निरंतर प्रयासों की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। विधायक की ओर से क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जाते रहे हैं। करोड़ों रुपये की इस परियोजना को मंजूरी मिलना रुद्रपुर के विकास में एक और महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में देखा जा रहा है।मोदी मैदान में अत्याधुनिक स्टेडियम बनने से रुद्रपुर के युवाओं को खेलों के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा और शहर के विकास को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है।


