जन्मभूमि उच्च माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति से गूंजा विद्यालय परिसर

अवश्य पढ़ें

रुद्रपुर। जन्मभूमि उच्च माध्यमिक विद्यालय में देशभक्ति और उत्साह के वातावरण में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर को तिरंगे गुब्बारों, फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह के मुख्य अतिथि रुद्रपुर के लोकप्रिय विधायक शिव अरोरा रहे। कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा, धीरज गुप्ता, पार्षद शुभम दस, पार्षद मुकेश रस्तोगी, संजीव रस्तोगी सहित विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सुमित राय, नेहा एवं प्रधानाचार्य नीतीश कुमार ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद सभी ने राष्ट्रगान गाकर देश के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, कविताएं, भाषण, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को जीवंत करते हुए देशप्रेम का संदेश दिया।मुख्य अतिथि शिव अरोरा ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। आज की युवा पीढ़ी का दायित्व है कि वह देश की एकता, अखंडता और विकास में अपना योगदान दे। उन्होंने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सुमित राय एवं प्रधानाचार्य नीतीश कुमार ने भी विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकारों का नाम नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों को समझने और जिम्मेदारी के साथ उनका निर्वहन करने का भी संदेश देती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, मेहनत, ईमानदारी और राष्ट्रप्रेम को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया और विद्यालय परिवार की ओर से किए गए आयोजन की भरपूर सराहना की। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को स्नेह एवं आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जन्मभूमि विद्यालय के बच्चों में भी अतिथियों के साथ फोटो खिंचवाने और उनका आशीर्वाद लेने को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।समारोह के अंत में सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं विद्यालय स्टाफ के बीच मिठाई का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएं सुमित्रा, दीपक, देवेश, दीपिका, लक्ष्मी गंगवार, सरिता, ममता दास, नीतू, रितु, ममता, ममता दिवाकर, निर्मला, प्रियंका, पूजा, मीनाक्षी, बंटी, शालिनी राय, अंजू, सविता, शीतल, भावना, ज्योतिका सहित विद्यालय कर्मचारी सुनीता, संगीता एवं आशा तथा बड़ी संख्या में अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। समारोह का समापन राष्ट्रप्रेम और देश की प्रगति के संकल्प के साथ हुआ।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर