फरजाना बेगम की अध्यक्षता में अल्पसंख्यक आयोग की बोर्ड बैठक, जनहित के मुद्दों पर हुआ मंथन

अवश्य पढ़ें

सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र अल्पसंख्यकों तक पहुंचाने पर आयोग का जोर।फरजाना

बबलू पाल न्यूज प्रिंट रुद्रपुर। अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम की अध्यक्षता में रविवार को उनके कैम्प कार्यालय रुद्रपुर में आयोग की बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोग के सदस्य नफीस अहमद, शारिक मलिक, शकील अहमद, यशि थेप्टुन, फरहा एवं महबूब अली ने प्रतिभाग किया।बैठक में अल्पसंख्यक समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों और प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई।

सदस्यों ने अल्पसंख्यक समुदाय के हितों एवं अधिकारों के संरक्षण के साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने को लेकर विचार-विमर्श किया।बैठक में आयोग के समक्ष प्राप्त विभिन्न प्रकरणों और जनसमस्याओं के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

सरकार की “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना के अनुरूप अल्पसंख्यक समाज के कल्याण एवं विकास से जुड़े विषयों को प्राथमिकता दी जा रही है।उन्होंने आयोग के सभी सदस्यों से आह्वान किया कि अल्पसंख्यक समाज से संबंधित समस्याओं और मामलों को प्राथमिकता के साथ आयोग के समक्ष लाया जाए तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर उनका शीघ्र समाधान कराया जाए। उन्होंने कहा कि आयोग का उद्देश्य पात्र लोगों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ ही उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।बैठक के दौरान विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा के बाद आवश्यक दिशा-निर्देश एवं निर्णय लिए गए।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर