अग्रवाल युवा संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार, युवाओं को दी नई जिम्मेदारियां

अवश्य पढ़ें

नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

बबलू पाल न्यूज प्रिंट रुद्रपुर अग्रवाल युवा संगठन रुद्रपुर की महत्वपूर्ण बैठक श्री अग्रवाल सभा भवन में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की गई। इस दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के साथ समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।कार्यकारिणी विस्तार के तहत अमित जिंदल को सरपरस्त, प्रवेश गोयल को संरक्षक, नितिन अग्रवाल एवं मोहित अग्रवाल को उपाध्यक्ष, जितेंद्र अग्रवाल, विनय बंसल एवं हिमांशु जिंदल को मंत्री, सूरज अग्रवाल को प्रवक्ता तथा मनीष मित्तल एडवोकेट को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं विकास जिंदल एवं सचिन अग्रवाल को निदेशक बनाया गया।इसके अलावा साकेत अग्रवाल, अंशुल गोयल, गम अग्रवाल, आशीष जैन, मनीष बंसल, अनिकेत जिंदल, पुनीत मित्तल, अरुण बंसल, कुशल अग्रवाल, मुकुल मित्तल, वैभव मित्तल, रवि अग्रवाल, अमित सिंघल, अरुण गोयल एवं राहुल बंसल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।बैठक में संगठन के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, महामंत्री दीपक मित्तल एवं कोषाध्यक्ष आयुष गर्ग सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महामंत्री दीपक मित्तल ने किया।इस अवसर पर अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसकी समर्पित और सक्रिय टीम पर निर्भर करती है। कार्यकारिणी के विस्तार से संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि अग्रवाल युवा संगठन समाज एवं युवाओं के हित में पूरी मजबूती के साथ कार्य करेगा तथा सभी को साथ लेकर सामाजिक गतिविधियों को और गति दी जाएगी।अंकित अग्रवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन की जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम के सहयोग से अग्रवाल युवा संगठन आने वाले समय में सामाजिक क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर