विमान अपहरण की आपात स्थिति से निपटने का अभ्यास, पंतनगर एयरपोर्ट पर हुआ सफल मॉक ड्रिल

अवश्य पढ़ें

पंतनगर एयरपोर्ट पर परखी गई आपातकालीन सुरक्षा व्यवस्था, कई एजेंसियों ने लिया हिस्सा

बबलू पाल न्यूज प्रिंट रुद्रपुर। पंतनगर हवाई अड्डे पर बुधवार को विमान अपहरण जैसी गंभीर आपात स्थिति से निपटने के लिए Anti-Hijacking Mock Exercise का सफल आयोजन किया गया। नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित इस अभ्यास का उद्देश्य विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों और संबंधित विभागों की तैयारियों, आपसी समन्वय, संचार व्यवस्था तथा त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को परखना रहा।

मॉक एक्सरसाइज के दौरान विमान अपहरण की काल्पनिक स्थिति बनाकर Full Emergency घोषित की गई। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, खुफिया एजेंसियों, ATS, फायर सर्विस, मेडिकल टीम तथा एयरपोर्ट से जुड़ी विभिन्न टीमों ने निर्धारित SOP के अनुसार मोर्चा संभाला।अभ्यास में जिला प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी के प्रतिनिधि उमाशंकर नेगी, एसपी सिटी रुद्रपुर उत्तम सिंह नेगी, IB के सहायक निदेशक अनूप पाण्डेय, LIU निरीक्षक देवराज नव्याल, ATS के एएसआई नरेन्द्र सिंह, पंतनगर थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत, फायर सर्विस प्रभारी गणेश बिष्ट, जिला अस्पताल के डॉ. सुधीर गुप्ता तथा जीबी पंत विश्वविद्यालय की मेडिकल टीम से डॉ. त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।अभ्यास के दौरान यात्रियों की सुरक्षा, आपातकालीन चिकित्सा सहायता, वार्ता एवं बातचीत की प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय की स्थिति का परीक्षण किया गया। Negotiator, भाषाविद्, मनोचिकित्सक एवं अन्य विशेषज्ञ टीमों ने भी अपनी भूमिका निभाई।मॉक एक्सरसाइज के माध्यम से यह परखा गया कि किसी वास्तविक आपात स्थिति में सभी एजेंसियां कितनी तेजी और प्रभावी तरीके से एक-दूसरे के साथ समन्वय स्थापित कर सकती हैं।

अभ्यास के बाद आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।अभ्यास ने पंतनगर एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर अंतर-विभागीय समन्वय को प्रदर्शित किया।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर