भारत भूषण चुघ ने खिलाड़ियों और बच्चों का बढ़ाया उत्साह, पंतनगर ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब
बबलू पाल न्यूज प्रिंट रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप स्थित लाल बहादुर एनक्लेव फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भाजपा के वरिष्ठ नेता भारत भूषण चुघ ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर खिलाड़ियों और स्थानीय बच्चों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने फाइनल मुकाबला देखने के साथ खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया।भारत भूषण चुघ ने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, मेहनत, टीम भावना और नेतृत्व की सीख देता है।

उन्होंने विशेष रूप से छोटे बच्चों को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों के लिए भी पर्याप्त अवसर मिलना चाहिए। खेल के मैदान से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और आगे बढ़ने की भावना विकसित होती है।

उन्होंने कहा कि आज के बच्चे ही देश का भविष्य हैं। ऐसे में उन्हें खेलों से जोड़ना जरूरी है। स्थानीय स्तर पर आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं से क्षेत्र की प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है।प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। शानदार मुकाबलों के बाद ट्रांजिट कैंप और पंतनगर की टीमें फाइनल में पहुंचीं।फाइनल मुकाबले में पंतनगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 65 रन बनाए और पूरी टीम ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रांजिट कैंप की टीम 8.2 ओवर में 52 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह पंतनगर ने 13 रनों से मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।फाइनल मुकाबला जीतने के बाद मुख्य अतिथि भारत भूषण चुघ ने पंतनगर की विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए मोहित चौधरी को मैन ऑफ द सीरीज तथा इम्तियाज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।इस अवसर पर जगदीश टंडन, बॉबी गंगवार, शुभम दास (पार्षद, वार्ड नंबर-3), प्रेमपाल गंगवार, कृष्णपाल गंगवार, मुकेश गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।टूर्नामेंट का आयोजन लाल बहादुर एनक्लेव फुटबॉल ग्राउंड कैंप की ओर से किया गया। आयोजन में अध्यक्ष सुजीत दास एवं सचिव राजाराम पासवान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





