spot_img

Rudrapur: पंतनगर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, 3.88 लाख रुपये नकद बरामद

अवश्य पढ़ें

spot_img

ओमेक्स रिवेरा के विला में पुलिस की छापेमारी, ताश की गड्डियां और पोकर सेट भी मिला

न्यूज प्रिंट, रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर के एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंतनगर पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3,88,100 रुपये नकद, ताश की दो गड्डियां और पोकर सेट बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर को क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर विभव सैनी के निर्देशन में पंतनगर कोतवाली, रुद्रपुर कोतवाली और सिडकुल चौकी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर ओमेक्स रिवेरा स्थित लेमेडा विला नंबर 39 में छापा मारा। विला की दूसरी मंजिल पर छह लोग ताश और पोकर के माध्यम से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते मिले।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार निवासी ओमेक्स रिवेरा, अशोक कुमार निवासी गदरपुर, अपूर्व कुमार निवासी रुद्रपुर, अभिषेक कुमार, मनवेन्द्र सिंह और विवेक गुप्ता निवासी ओमेक्स के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके से नकदी के अलावा 52-52 पत्तों वाली ताश की दो गड्डियां, एक टेक्सास होल्डम पोकर सेट और विभिन्न रंगों के पोकर सिक्के बरामद किए। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

छापेमारी और गिरफ्तारी करने वाली टीम में रुद्रपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक, पंतनगर थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत, सिडकुल चौकी प्रभारी हेमंत कठैत, संजयवन चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह अधिकारी सहित अन्य उपनिरीक्षक और पुलिसकर्मी शामिल रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर