spot_img

खानपुर विधायक उमेश कुमार ने किया इस्तीफे का एलान

अवश्य पढ़ें

spot_img

भ्रष्टाचार और किसानों के मुद्दों पर विपक्ष का साथ नहीं मिलने का लगाया आरोप

न्यूज प्रिंट, गैरसैंण। खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने बुधवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि साढ़े चार साल तक भ्रष्टाचार और किसानों की समस्याओं को लेकर विपक्ष के साथ खड़े रहने के बावजूद उन्हें अपेक्षित समर्थन नहीं मिला।

मीडिया से बातचीत में उमेश कुमार ने कहा कि हरिद्वार में किसानों की समस्याओं, इकबालपुर चीनी मिल पर करीब 118 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान और वर्ष 2023 की आपदा से प्रभावित किसानों के मुद्दों पर विपक्ष ने उनका साथ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि बकाया भुगतान न होने से किसानों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। आपदा के बाद फसल नुकसान, किसान क्रेडिट कार्ड के ब्याज और बिजली बिलों से जुड़ी समस्याएं भी बनी हुई हैं।

उमेश कुमार ने कहा कि वह भविष्य में ऐसे जनप्रतिनिधियों के साथ सदन में पहुंचने का प्रयास करेंगे, जो भ्रष्टाचार मुक्त शासन, बेहतर सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं जैसे मुद्दों पर काम करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे। उनकी पत्नी की ओर से हाल ही में जन निर्माण पार्टी बनाए जाने के बाद उनके आगामी चुनाव में इस पार्टी से उतरने की चर्चाएं भी हैं। हालांकि, उन्होंने अपने अगले राजनीतिक कदम की औपचारिक घोषणा नहीं की है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर