spot_img

राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का किच्छा में भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया अभिनंदन

अवश्य पढ़ें

spot_img

2027 में उत्तराखंड में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी, किच्छा विधानसभा सीट पर भी लहराएगी विजय का परचम — दिनेश आर्या

न्यूज प्रिंट किच्छा/, 27 अक्टूबर 2026।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नवनियुक्त राज्यसभा सांसद श्री दिनेश आर्या जी के प्रथम बार किच्छा आगमन पर भाजपा नेता एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक दीप सिंह के कार्यालय पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया तथा अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान एवं अभिनंदन किया।स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार किच्छा-पंतनगर विधानसभा सीट पर भी भारतीय जनता पार्टी विजय का परचम लहराएगी। उन्होंने संगठन की एकजुटता एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर जोर देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की बात कही।इस अवसर पर भाजपा नेता विवेक दीप सिंह ने राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का स्वागत करते हुए कहा कि उनका राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण एवं जनसेवा की भावना हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका राज्यसभा सांसद बनना उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है। उनके अनुभव एवं मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी।विवेक दीप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन की एकजुटता, वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन एवं कार्यकर्ताओं का परिश्रम ही पार्टी की मजबूती का आधार है। उन्होंने कहा कि किच्छा-पंतनगर विधानसभा क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान एवं संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ता निरंतर सक्रिय हैं।कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक विषयों, क्षेत्रीय विकास एवं आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। राज्यसभा सांसद के प्रथम किच्छा आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, पूर्व मंडल अध्यक्ष लवी सहगल, लता सिंह, जिला मंत्री अक्षय अरोड़ा, संजीव कुमार सिंह, संजीव खन्ना, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बिट्टू चौहान, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष हारुन मलिक, महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रेमलता चौहान, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष कविता मान, महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य ऋतु अग्रवाल, सैल शुक्ला, जानकी तिवारी, सुरेंद्र चौधरी, बलकेश चौधरी, नवजोत सिंह, ब्रह्मानंद पुरोहित, सशांक सिंह, विशाल चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद श्री दिनेश आर्या जी को उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर