spot_img

पंतनगर एयरपोर्ट पर उत्तराखंड प्रभारी राम माधव का भव्य स्वागत, भारत भूषण चुघ को दिया स्नेह और आशीर्वाद

अवश्य पढ़ें

spot_img

2027 चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता, बूथ स्तर तक मजबूत करें संगठन: राम माधव

राम माधव ने थपथपाई भारत भूषण चुघ की पीठ, 2027 चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

न्यूज़ प्रिंट रुद्रपुर पंतनगर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी राम माधव पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भारत भूषण चुघ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।इस दौरान प्रदेश प्रभारी राम माधव ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अभी से चुनावी तैयारियों में जुट जाएं और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए भाजपा की रीति-नीति और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल देश ही नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा का परिणाम है।राम माधव ने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और जनता के विश्वास के बल पर उत्तराखंड में तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनेगी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भारत भूषण चुघ की पीठ थपथपाते हुए उन्हें अपना स्नेह और आशीर्वाद दिया।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर