spot_img

पत्रकार रूपेश कुमार पर हत्या के प्रयास का मुकदमा, हिरासत में लेने पर भड़के पत्रकार और कांग्रेसी! जाने पूरा मामला..

अवश्य पढ़ें

spot_img

कार सवारों से विवाद के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, विरोध में रुद्रपुर कोतवाली में जोरदार प्रदर्शन

न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। देर रात पत्रकार रूपेश कुमार और कार सवार कुछ लोगों के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। घटना के बाद एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पत्रकार रूपेश कुमार के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया।

पुलिस की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही जिले के पत्रकारों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई। बड़ी संख्या में पत्रकार और कांग्रेसी रुद्रपुर कोतवाली पहुंचे और पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

कोतवाली में धरने पर बैठे पत्रकार और कांग्रेसी

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उनका कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होनी चाहिए। कोतवाली परिसर में काफी देर तक नारेबाजी और विरोध का दौर जारी रहा।

निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

घटना के बाद शहर में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पत्रकारों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर