spot_img

Dehradun: मोहब्बेवाला की ढलान बनी हादसों का केंद्र, 15 दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत, अब तक समाधान नहीं

अवश्य पढ़ें

spot_img

न्यूज प्रिन्ट देहरादून। राजधानी देहरादून के मोहब्बेवाला क्षेत्र में सड़क की ढलान लगातार जानलेवा साबित हो रही है। यहां तेज रफ्तार से दौड़ते भारी वाहन आए दिन हादसों का कारण बन रहे हैं। इस साल अब तक ढलान पर हुए 15 सड़क हादसों में छह लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद संबंधित विभाग समस्या का स्थायी समाधान तलाशने में नाकाम नजर आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, मोहब्बेवाला की ढलान पर उतरते समय ट्रकों और अन्य भारी वाहनों की रफ्तार अचानक बढ़ जाती है। इससे वाहन चालकों का नियंत्रण बिगड़ने और सड़क पर चल रहे अन्य वाहनों से टकराने का खतरा बना रहता है। लगातार हो रहे हादसों के बावजूद यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हो पाए हैं।

हादसों की वजह जानने और समाधान निकालने के लिए एनएचएआई, जिला प्रशासन और परिवहन विभाग की ओर से कई बार जांच और सर्वे कराए जा चुके हैं। विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी एजेंसियों की मदद भी ली जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस रिपोर्ट और प्रभावी कार्ययोजना सामने नहीं आ सकी है।

बताया जाता है कि करीब दो साल पहले 14 नवंबर को यहां पहला बड़ा हादसा हुआ था। उस दौरान तेज रफ्तार से आ रहा एक कंटेनर चेकपोस्ट के सामने वाहनों पर पलट गया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसके बाद से हादसों का सिलसिला लगातार जारी है।

स्थानीय लोगों में लगातार बढ़ते हादसों को लेकर चिंता है। लोगों का कहना है कि विभागों की सर्वे और जांच की प्रक्रिया के बीच सड़क पर दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अब जरूरत है कि संबंधित विभाग जल्द ठोस कदम उठाएं, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को अपनों को खोने का दर्द न झेलना पड़े।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर