spot_img

Rudrapur: छठ महापर्व पर ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न घाटों पर पहुंचे पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, व्रती माताओं से लिया आशीर्वाद

अवश्य पढ़ें

spot_img

किच्छा। लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ के अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न छठ पूजा घाटों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर रहीं व्रती माताओं से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।


पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने ग्राम रामनगर, प्रीतनगर, भमरौला, मलसी, शिमला पिस्तौर, लालपुर, रामेश्वरपुर, नारायणपुर, प्रतापपुर, कनकपुर, इंदरपुर, राघवनगर, आनंदपुर सहित दर्जनों गांवों के छठ पूजा घाटों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना में शामिल हुए और व्रती माताओं का अभिवादन किया। उन्होंने छठी मैया से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य बनाए रखने की प्रार्थना की।


इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति, लोक आस्था, पवित्रता, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम प्रतीक है। यह पर्व हमें भगवान सूर्य और प्रकृति के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ परिवार एवं समाज के कल्याण की भावना से भी जोड़ता है। छठी मैया की आराधना में व्रती माताओं की अटूट श्रद्धा, कठिन तपस्या, समर्पण और अनुशासन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने वाला पर्व है। इस अवसर पर समाज के सभी वर्गों के लोग एक साथ मिलकर पूजा-अर्चना करते हैं और सामूहिक रूप से सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। उत्तराखंड की धरती पर भी पूर्वांचल की इस समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को जिस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है, वह हमारी सांस्कृतिक एकता और सामाजिक सौहार्द का सुंदर उदाहरण है।


ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जितेंद्र गौतम, मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी, ग्राम प्रधान मनिंदर सिंह, जियाउल रहमान, पंचायत सदस्य अंकित सिंह, हर्षित गुंबर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बंटी खुराना, विशाल गुप्ता, केतन कालरा, ग्राम प्रधान वीरेंद्र यादव, राणा राघवेंद्र प्रताप शाही, अंकित तिवारी, रिंकू सिंह, अजय यादव, ध्रुव तिवारी, मोहित चतुर्वेदी, पप्पू गुप्ता, मनोज यादव, गौरव अरोड़ा, शिवम, अभिनव मिश्रा, शशिकांत शर्मा, नारायण पाठक, जितेंद्र मणि त्रिपाठी, महामाया मिश्रा, महासमुंद मिश्रा समेत समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर