spot_img

Rudrapur: श्री बालाजी धाम में सात दिवसीय हनुमत एवं महा रुद्र महोत्सव शुरू

अवश्य पढ़ें

spot_img

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। श्री बालाजी धाम के भव्य मंदिर के भूमि पूजन और स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सात दिवसीय हनुमत एवं महा रुद्र महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के तहत प्रतिदिन भगवान के विभिन्न स्वरूपों को समर्पित यज्ञ आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को भगवान नरसिंह के अवतार को लेकर विशेष यज्ञ संपन्न हुआ।

श्री बालाजी धाम के सदस्य भारत भूषण चुघ ने बताया कि सात दिवसीय महोत्सव में श्री गरुड़, श्री वराह, श्री हयग्रीव और श्री महा रुद्र महायज्ञ सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि गदरपुर रोड पर एमेनिटी स्कूल के पास स्थित श्री बालाजी धाम की स्थापना वर्ष 2020 में श्री गुरुदेव महाराज ने की थी। स्थापना के बाद से ही यह धाम श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

चुघ ने बताया कि धाम की ओर से हाल ही में रक्तदान शिविर भी लगाया गया था, जिसमें करीब 75 लोगों ने रक्तदान किया। स्थापना दिवस समारोह में देश के कई प्रतिष्ठित संत-महात्मा भी शामिल होंगे। इस अवसर पर आचार्य वीरेश्वर दातार, अनिमेष दातार, राजू शर्मा, वेद प्रकाश, हर्ष, सुधांशु, मयूर, सत्य, मुदित, अंकित, आयुष्मान, राजेंद्र, ओम प्रकाश, पवन उपाध्याय, आनंद अधिकारी, कृष्णानंद, तोयनाथ, बैकुंठ, रवि पांडे, खेमराज, राहुल और अशोक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर