18.1 C
Rudrapur
Tuesday, January 27, 2026

खाई में गिरी टाटा सूमो, दो की मौके पर ही मौत, आठ लोग घायल…..पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट टेहरी गढ़वाल। रविवार सुबह टिहरी में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक टाटा सूमो खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं।

टिहरी में दर्दनाक हादसे में दो की मौत

टिहरी में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया।तहसील गजा के दुवाकोटी के पास एक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। टाटा सूमो में दस से ज्यादा लोग सवार बताए जा रहे हैं। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल होने की जानकारी मिली है।

गजा से चांबा की ओर आ रही थी टाटा सूमो

मिली जानकारी के मुताबिक टाटा सूमो गजा से चांबा की ओर आ रही थी। वाहन में दस लोग सवार बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अचानक सूमो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक दो लोगों ने दम तोड़ दिया था। टीम रेस्क्यू कार्यों में जुटी हुई है। आठ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर