25 C
Rudrapur
Friday, March 13, 2026

आदर्श कॉलोनी घास मंडी से निकलेगी भव्य निशान यात्रा…..पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट रुद्रपुर। हर साल की तरह इस साल भी आदर्श कॉलोनी घासमंडी खाटू श्याम सेवा मंडल द्वारा श्याम संकीर्तन और निशान यात्रा का आयोजन हो रहा है। जिसकी सारी तैयारियां पूर्ण कर ली है और दिल्ली के गायक दरबार में धूम मचाएंगे। 

खाटू श्याम सेवा मंडल ने बताया कि बुधवार की दोपहर तीन बजे चामुंडा मंदिर परिसर से निशान यात्रा की शुरुआत की जाएगी। जो कॉलोनी के मुख्य मार्गों से होते हुए इंद्रा कॉलोनी से होते हुए बाला जी मंदिर से पुनः मंदिर पर आकर समाप्त होगी। इसके अलावा शाम सात बजे से भंडारा और आठ बजे संकीर्तन शुरु हो जाएगा। जिसमे दिल्ली की गायिका प्राची और प्रिया के अलावा मेरठ के मशहूर गायक दीपेश कोहली बाबा के भजनों पर खूब धूम मचाएंगे। आयोजको ने श्याम प्रेमियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर