22.2 C
Rudrapur
Saturday, March 14, 2026

उत्तराखंड में बदला रहेगा मौसम, इन जिलों में ओलावृष्टि और आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी…..पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट उत्तराखंड। प्रदेश में बीते दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जहां एक ओर पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी हो रही है तो वहीं मैदानी क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं। बीते दो दिनों से तापमान में कमी आने से गर्मी में थोड़ी राहत मिली है। आज भी प्रदेशभर में मौसम बदला रहेगा।

उत्तराखंड में बदला रहेगा मौसम

उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही आज प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही ओलावृष्टि हो सकती है।

इन जिलों में ओलावृष्टि और आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, देहरादून और ऊधम सिंह नगर जिले में 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान आ सकता है। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में भी ओलावृष्टि होने के साथ ही आंधी के आशंका है। बता दें कि शुक्रवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई।

शुक्रवार को ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी

शुक्रवार को भी प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा ही रहा। जहां एक ओर बद्रीनाथ और यमुनोत्री धाम में बारिश हुई तो वहीं दूसरी ओर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, नीती घाटी के साथ ही अन्य ऊंची चोटियों पर शुक्रवार शाम बर्फबारी हुई। जिससे तापमान में कमी आ गई है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर