12.5 C
Rudrapur
Wednesday, January 28, 2026

पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंचा दमकल विभाग…..पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट देहरादून। राजधानी देहरादून में मंगलवार को ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित पटाखा गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पाकर पुलिस फोर्स और दमकल विभाग मौके पर पहुंचा। बता दें इस फैक्ट्री में बीते हफ्ते पहले ही आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया था। दोबारा फैक्ट्री से आग लगने से हड़कंप मच गया।

पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग

मंगलवार को एक बार फिर फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग लगने से हुए नुकसान का फिलहाल आंकलन नहीं हो पाया है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है।

बड़ा हादसा होने से टला

पूरा मामला क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र का है। गनीमत रही मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने समय से आग पर काबू पा लिया गया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पटाखा फैक्ट्री में लगी आग लगने के कारणों के बारे में अभी तक पता नहीं लग सका है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर