spot_img

Uttarakhan: कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर पहाड़ से मलबा गिरने से हुए हादसे में लापता व्यक्ति का शव बरामद

अवश्य पढ़ें

spot_img

Uttarakhand News: कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर शनिवार को बारिश के बाद पहाड़ से मलबा गिरने से कोटद्वार से पौड़ी जा रहा मैक्स वाहन मलबे में दब गया था। इस दौरान चालक एवं तीन यात्रियों को चोटें आईं थीं।

Ad.

कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर पहाड़ से मलबा गिरने से हुए हादसे में लापता व्यक्ति की तलाश में एसडीआरएफ ने रविवार को भी सर्च अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने मलबे से व्यक्ति का शव बरामद कर लिया है। साथ ही मलबा हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है।

बता दें कि कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर शनिवार को बारिश के बाद पहाड़ से मलबा गिरने से कोटद्वार से पौड़ी जा रहा मैक्स वाहन मलबे में दब गया था। इस दौरान चालक एवं तीन यात्रियों को चोटें आईं थीं। वाहन में चालक समेत नौ लोग सवार थे। जिसमें से एक व्यक्ति लापता था। 

जितना मलबा हाईवे पर उससे ज्यादा खाई में गिरा
एसडीआरएफ टीम के प्रभारी गबर सिंह नेगी ने बताया कि जितना मलबा हाईवे पर पड़ा है, उससे ज्यादा मलबा खाई में गिरा है। मैक्स वाहन कहीं दिखाई नहीं दिया।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर